बेगुसराय, मई 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल हर्रख बेगूसराय में मां के त्याग समर्पण निस्वार्थ प्रेम को सम्मानित करने के लिए रविवार को मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया विद्यार्थियों की माताओं ने उपस्थित होकर समारोह का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयलकार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जया शाद्री, डॉ.दिव्या, डॉ.ऋचा डॉ. राजीव शर्मा व सुभाष पाण्डा थे। विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने कहा कि वास्तव में मां वह शक्ति स्वरूपा व्यक्ति है जो अपने प्रेम और त्याग से हमारे हर दुख तथा तकलीफ को ढंक देती है। वह हमारे जीवन के हर संकट में हमारे साथ होती है। यही कारण है कि मां को ईश्वर के रूप की संज्ञा दी जाती है। मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है। यह भी पढ़े...