संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बखिरा के बरईपार गांव में स्थित मां हट्ठी का प्राचीन मन्दिर भक्तों की आस्था का केन्द्र है। नवरात्र में मां के दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यहां जागरण, कीर्तिन, भजन आदि हमेशा होता रहता है। चैत नवरात्र में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटती है। दरबार में माथा टेकने वाले भक्तों की हर मुराद मां अवश्य पूरी करती हैं। स्थानीय निवासी व मां के भक्त लाल बहादुर सिंह मां हट्ठी के परम भक्त हैं। उन्होंने बताया कि मां के अनेकों चमत्कार उन लोगों ने देखा है। नवरात्रि के अवसर पर यहां क्षेत्रीय लोगों के साथ आस पास के जनपदों के भक्तों का तांता लगा रहता है। बरईपार स्थिति मां हठ्ठी के दरबार में पूरे वर्ष भक्तों का आना जाना लगा रहता है। बच्चों के मुंडन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.