मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र के पंचम दिन माता के पांचवें स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। घंटों की गूंज के साथ जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों से लेकर घरों तक हवन होने लगे। सायं होते ही मंदिरों से कीर्तन भी शुरू हो गए। सोमवार को मां स्कन्दमाता की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजन कर मां स्कंन्दमाता को मनाने का प्रयास किया गया। लाल बाग स्थित काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि ने बताया कि काफी समय बाद ऐसा हो रहा है कि हर नवरात्र को भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए। उन्होंने मंदिर खुलते ही जयकारों के साथ माता के दर्शन किए। उन्हें चुनरी, नारियल आदि के साथ प्रसाद चढ़ाया। भीड़ के कारण मंदिर दोपहर एक बजे तक खोला गया।लाल बाग स्थित सिद्धपी...