अमरोहा, मार्च 24 -- हसनपुर। चैत्र माह नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। नगर के चामुंडा मंदिर पर सुबह से ही भक्त पीले वस्त्र धारण कर पहुंचना शुरू हो गए। भक्तों ने मां को प्रसन्न करने के लिए पीले फूल, रोली, अक्षत और केले का भोग अर्पित किया। पुजारी सोमदत्त शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी के पांचवें स्वरूप की पूजा करने से संतान प्राप्ति का योग बनता है। संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं, इसलिए उन्हें मातृत्व, करुणा और पालन-पोषण का प्रतीक माना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...