मां से हुए विवाद में नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मैनपुरी, जून 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सूजापुर में मां-बेटे के बीच हुए विवाद को लेकर नाराज पुत्र फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम सूजापुर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र अहिवरन ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार सुबह युवक का उसकी मां शांति देवी से पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान भाई दिनेश द्वारा भैंस व गृहस्थी का सामान ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर युवक घर के एक कमरे में चला गया और फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जब युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों में कमरे में देखा। जहां युवक का शव फंदे पर झूल रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.