मधुबनी, मार्च 30 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव में मां व बेटा के आपसी विवाद में मां को मारपीट कर जख्मी करने के बाद सोमवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पहचान थानाक्षेत्र के गाडाटोल निवासी राजा कुमार झा के(24 वर्षीय) रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर संदेहास्पद स्थित को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो शव नीचे में रखा हुआ था। फांसी लगाने जैसा प्रतीत हो रहा था। मृतक के गर्दन पर काला रंग में अंग्रेजी में भी अक्षर का निशान था। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि राजा कुमार झा सूखे नशे का आदी था। वह दिल्ली में रहता था लेकिन लगभग डेढ़ माह पूर्व गांव आया था। ग्रामीणों क...