मां से मोबाइल पर बात करते समय आया हार्ट अटैक, मौत
हाथरस, मई 27 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में मंगलवार को फोन पर बात करते समय महिला को हार्ट अटैक आ गया।इससे उसकी मौत हो गई। गांव झीगुरा निवासी रीना देवी 38 पत्नी केपी सिंह मंगलवार को अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी महिला के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गई। महिला को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। महिला ने अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.