हापुड़, अप्रैल 17 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव दादरी में अपनी मां से मिलने आई एक महिला पर उसके ही भतीजे ने अपने मामा के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता और आरोपी के बीच में एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मारपीट का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने दोबारा से गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली में दर्ज मुकदमे में जिला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि उसकी बहन के पुत्र विशांत निवासी गांव लड़वा थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर और हाल निवासी गांव दादरी ने करीब 6 साल पहले उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार रुपयों का तगादा करने के बाद भी विशांत रुपये वापस नह...