संभल, अप्रैल 15 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर में मायके आई एक महिला के साथ उसके ही भाइयों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते हुई इस घटना में महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-4 निवासी नीलम 10 अप्रैल को अपनी मां भूरी देवी से मिलने अपने मायके गांव खेमपुर आई थीं। आरोप है कि सोमवार शाम को घरेलू बातों को लेकर उनके भाई शैलेन्द्र ने मां भूरी देवी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ससुराल आई महिला से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज जब नीलम ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान नीलम घायल हो गईं। घटना की सूचना पीड़िता ...