मां से भिक्षा मांगने जब पहुंचे थे सीएम, योगी ने पाती में बयां किया संन्यास के बाद का वो पल
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां के निधन के बाद भावुक पाती लिखी है। उन्होंने अपने संन्यासी जीवन और मां के बीच संवाद का एक पुराना प्रसंग शेयर किया है। मां के नाम लिखी इस भावुक चिट्ठी में योगी ने संन्यास ग्रहण करने के तीन साल बाद घर की दहलीज पर पहुंचने और मां से भिक्षा मांगने के उस पल को याद किया है। साथ ही उन्होंने मां की ममता, त्याग और संस्कारों का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों से निराश्रित और वंचित माताओं का संबल बनने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'योगी की पाती' शेयर करते हुए लिखा, 'सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.