मां से नाराज होकर घर से निकला किशोर बांदा स्टेशन पर मिला
बांदा, सितम्बर 1 -- बांदा। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 14 वर्षीय किशोर रात में भटकते हुए बांदा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। तड़के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोते मिले किशोर को आरपीएफ ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से काउंसलिंग कराने के बाद परिजनों की पहचान और तस्दीक की गई, जिसके बाद किशोर को उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे का कहना था कि जो गलती मैं नहीं करता मम्मी उसके लिए भी मुझे ही डांटती रहती हैं। उसके पापा सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) हैं। रेल सुरक्षा बल प्रभारी सुरूचि द्विवेदी ने बताया कि एक सितंबर की रात 12:15 बजे आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन बांदा के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल ऑफिस के सामने गश्त और चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- Banda News: पढ़ाई करने को मां ने कहा तो नाराज होकर किशोर कानपुर से बांदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.