बिहारशरीफ, मई 19 -- पेज 5 शेखपुरा दोहरा हत्याकांड: मां से नहाकर आते हैं... कह घर से निकले थे दोनों बालक एक बोरे पर लिखे 'मनोज' नाम के सहारे हत्यारों तक पहुंचने में जुटी पुलिस तीन भाइयों में सबसे छोटे थे जान गंवान वाले प्रिंस और अंकुश थानाध्यक्ष बोले- घटनास्थल पर नहीं मिला कत्ल का कोई साक्ष्य फोटो 19 शेखपुरा 03: शेखपुरा के कसार गांव में मंगलवार को दो बालकों की निर्मम हत्या पर रोते-बिलखते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव निवासी 11 और 12 साल के दो दोस्तों (प्रिंस और अंकुश) की बेरहमी से हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मृतक प्रिंस की मां ने रुंधे गले और बिलखते हुए बताया कि शनिवार की शाम दोनों बच्चे गांव के बघार (खेत) में ही उनके साथ थे। जब मां ने उन्हें घर चलने को कहा, तो दोनों ने नहाकर आने...