मां से झगड़े के बाद जहरीली पदार्थ खाने से बेटे की मौत
आरा, अप्रैल 28 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में मंगलवार की दोपहर मां से झगड़े के बाद बेटे ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक भगवतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शत्रुघ्न सिंह थे। जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न कुमार और उनकी मां के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की दोपहर भी दोनों मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शत्रुघ्न कुमार ने गुस्से में जहर खा लिया। इससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिजनों की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके परिजन शव लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न कुमार को सिर्फ एक पुत्र है। उनकी पत्नी संध्या देवी की मौत दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.