बुलंदशहर, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके गांव निवासी व्यक्ति उससे रंजिश मानते हैं। 25 फरवरी दोपहर वह अपने खेतों पर अपनी नाबालिग दो पुत्रियों के साथ काम कर रही थी। तभी आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ हाथों में लाठी-डंडे,रॉड लेकर आए।और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी के एक पुत्र ने उसकी एक पुत्री को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया आरोपी देशराज व उसके पुत्रों गजेन्द्र व देवू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.