हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 15 -- यूपी में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला के साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद उसकी एक बेटी से रेप की कोशिश की गई। आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो सके तो लड़की को घायल करके छोड़ दिया और महिला की दूसरी बेटी को किडनैप करके ले गए। ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपनी बेटी के घर आई महिला के साथ गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से गांव में बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला की दूसरी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बेटी को सरिये से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी, महिला की तीसरी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.