कौशाम्बी, जून 5 -- पिपरी थाने के कस्बा चायल स्थित आजाद नगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर मां से हुए विवाद के बाद किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आजाद नगर निवासी अख्तर अली कपड़ों की सिलाई का कार्य करते हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान का शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतार लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद...