नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। नोएडा एक्सटेंशन के शिव मंदिर प्रांगण में मां सीता रसोई का तृतीय स्थापना वर्ष मनाया गया। 29 मार्च को हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तेजपाल नागर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह, संघ के पदाधिकारी रोशन सिंह, अनंज त्यागी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक फैज खान, समाज सेविका ऊषा ठाकुर, राष्ट्रीय लोकदल नेता अंबरिष त्यागी, भाजपा नेता सतेंद्र अवाना, लोकेश त्यागी, कॉर्पोरेट मीडिया जगत के निशांत कुमार, विशाल तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि मां सीता रसोई में बीते दो वर्षों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य गरीब, असहाय और भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के आयोजनकर्...