मां सीता महिला यूनिवर्सिटी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सम्राट बोले- चर्चा के बाद ही होगा फैसला
पटना, अक्टूबर 10 -- पटना, कार्यालय संवाददाता/हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार एक्टिव हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर को मां सीता महिला विश्वविद्यालय के मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि नई महिला यूनिवर्सिटी पर फैसला सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। दरअसल, मां सीता विश्वविद्यालय के विरोध में शनिवार को राज्य भर के विश्वविद्यालय शिक्षक-कर्मचारी ने पटना में प्रदर्शन किया। जेडी वीमेंस कॉलेज से शुरू हुए लोकभवन मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की हुई। 21 शिक्षक और कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लोकभवन मार्च का आह्वान बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.