धनबाद, मार्च 25 -- छठ तालाब स्थित जगत जननी मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में वृंदावन की टीम श्री हरेकृष्ण रासलीला संस्थान द्वारा आयोजित रामलीला के सातवें दिन बुधवार को दिखाया गया कि मां सीता का हरणकर ले जा रहे रावण से जान की बाजी लगाकर जटायु भिड़ जाता है। रावण तलवार से उसके दोनों पंख काट देते हैं और उसे मरता हुआ छोड़कर चला जाता है। रामलीला शुरू होने के पूर्व आज के यजमान कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं परिवार ने पूजा-अर्चना की। स्वामी देवेंद्र कुमार शर्मा एवं गोकुल शर्मा के निर्देशन में हो रही रामलीला में आज जटायु उद्धार, शबरी मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध और लंका दहन जैसे प्रसंग दिखाए गए। प्रभु श्री राम और लक्ष्मण वहां पहुंचते हैं, जहां घायल जटायु सारा वृतांत बताते हैं। जटायु का उद्धार कर दोनों भाई मां शबरी की कुटिया जाते हैं। आगे बढ़ने पर उनकी मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.