प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी का मां सिद्धिधात्री देवी के रूप में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। यज्ञ कुंड में सामूहिक आहुंतिया डाली और नौ दिवसीय नवरात्र व्रत का पारण किया। भोर से लेकर शाम तक मां के भक्तों की भीड़ मंदिर पर जुटी रही। वासंतिक नवरात्र के नवमी को मां सिद्धिधात्री स्वरूप का पूजन करने को भक्तों की भीड़ भोर से ही सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर पर जुटी रही। शृंगार पूजा के बाद पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। फल-फूल, नारियल व चुनरी से मां का विधि-विधान से पूजन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ में सामूहिक आहुतियां डाली। देरशाम नौ दिवसीय नवरात्र व्रत का पारण किया। मां चामुंडा धाम पंवासीं, मां कामाक्षी धाम कमासिन, मां पटना देवी धाम पटना, मां...