मां सिद्धिदात्री मंदिर का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना
छपरा, मई 11 -- मशरक। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक अवस्थित प्रसिद्ध मां सिद्धिदात्री मंदिर का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने इस मंदिर के स्थापना दिवस पर काफी संख्या मे श्रद्धालु लोग भक्तिभाव से शामिल हुए । इस दौरान आचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गुंजायमान हुआ। आचार्य पप्पू उपाध्याय , पं अंकित राज त्रिपाठी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा- अर्चना करायी। इस अवसर पर सुंदर पाठ, हवन-पूजन सहित अन्य पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पूजनोत्सव कार्यक्रम का समापन कन्याओं को भोजन और राहगीरों एवं भक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कर किया गया। मौके पर बिनोद प्रसाद, राजू कुमार, सुनील कुमार, भारतेन्दु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.