कौशाम्बी, मार्च 27 -- नवरात्र पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। गांव व कस्बों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई। घरों में भी स्थापित कलश के समक्ष भक्तों ने दुर्गा शप्तसती का पाठ करने के बाद पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। तिथि के अंति चरण में भक्तों में व्रत का परायण किया। प्रतिपदा से शुरू हुए नवरात्र पर्व का शुक्रवार को नौवीं तिथि पर मां सिद्धिदात्री के पूजन-हवन के साथ समापन हुआ। इसके लिए भक्तों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। शुक्रवार की सुबह होते ही स्नान करने के बाद भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। जौ, गुड़, तिल, देशी घी, मखाना, मिष्ठान व रोट से मां का हवन करते हुए मन वांछित फल देने की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.