मोतिहारी, मार्च 28 -- चकिया। चकिया बाजार के सभी चौक-चौराहे सहित गली-मुहल्ले में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चकिया प्रोफेसर कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने कन्याओं को बैठाकर उन्हें हलवा, पूरी, चना और सब्जी का भोग लगाया। भोग परोसने के बाद बच्चों को उपहार भी दिए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिला। सभी श्रद्धालु अपने घर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात नागेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए दिखे। सभी श्रद्धालुओं ने माता के जयकारा के साथ साथ भोलेनाथ का भी जयकारा लगाया। नवरात्रि में कन्य...