अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। देवी भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन किया। जिले भर में रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम भक्तों ने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, विरासत मंदिर, कामनाथ मंदिर, सहित प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने विधान से माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। कन्याओं का पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन किया। इस दौरान लोगों ने छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। राम भक्तों ने प्रभु श्री राम का ...