भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में 9वें दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप सिद्धिदात्री का विधिवत पूजन हुआ। माता रानी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। मंदिरों और भवनों में कन्याओं पूजन भी चलता रहा। मंदिरों में पांच बजे सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, काली देवी मंदिर, गोपीगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, औराई के श्ीतला माता मंदिर, घोपइला देवी, काग भूसंडी मंदिर ज्ञानपुर व भदोही शहर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।वासंतिक नवरात्र में अंतिम दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप के दर्शन को लेकर खास ही उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन रात भर भक्त विंध्याचल की तरफ बढ़ते रहे। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, औराई वाहन स्टैंड, गोपीगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.