नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बसंत पंचमी के पावन मौके पर मां सरस्वती की पूजा की सारी तैयारियां कर चुकी हैं। अपने हाथों से भोग बनाकर तैयार करना चाहती हैं। तो बस आधे घंटे में मीठी बूंदी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप आधे घंटे चीनी की चाशनी में डुबोकर रखेंगी तो सारी बूंदियां मीठे रस में डुबकर परफेक्ट बनेगी। इस आसान सी रेसिपी को आप भी नोट कर लें और मां शारदा के लिए भोग अपने हाथों से तैयार करें। नोट कर लें बनाने की आसान सी रेसिपी।पीली बूंदी बनाने की सामग्री एक कप बेसन दो कप चीनी केसर के धागे या, पीला फूड कलर मगज के बीज एक चुटकी बेकिंग सोडापीली बूंदी बनाने की रेसिपीबूंदी की तैयारी से पहले ही चाशनी को गैस पर चढ़ा दें।चाशनी बनाने के लिए किसी भगोने में एक से डेढ़ लीटर पानी लें और उसमे दो कप चीनी डालकर गैस पर रख दें।इसमे आठ से दस केसर के रेशे डाल दें। अगर आप...