नवादा, जनवरी 5 -- नारदीगंज, संसू प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया गांव बिचली टोला में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए रविवार को श्रद्धा पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। मुख्य यजमान ग्रामीण अखिलेश कुमार सुमन व पुरोहित लवकुश पांडेय ने भूमिका निभाई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। ढोल बाजे के साथ ग्रामीण नगर भ्रमण कर वीर हनुमान की पूजा अर्चना की। ध्वजारोहण होते ही ग्राम वासियों द्वारा लहसुन,प्याज, मांस, मछली किसी प्रकार का नशा का सेवन वर्जित कर दिया गया। यज्ञ के संचालन के लिए ग्रामीण रंजीत कुमार को अध्यक्ष,अखिलेश कुमार सुमन को सचिव व राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यज्ञ समिति के सचिव महायज्ञ के अवसर पर श्रीमद्भगवत कथा भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को जल यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्न...