गया, जनवरी 22 -- बाराचट्टी और मोहनपुर के पूजा पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार को होने वाले पूजा समारोह को लेकर पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की तैयारी शुरू हो रही। इस दौरान भक्त जनों में खासा उत्साह है। वहीं, बाजारों में भी सरस्वती पूजा को लेकर चहल-पहल है। इस दौरान पूजा सामग्री एवं फलों की जमकर बिक्री हो रही है। इधर सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी चौकसी बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...