आगरा, जनवरी 23 -- जनपदभर में शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं में हवन यज्ञ व पूजन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ बसंत पंचमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को शहर के एसआरएम पब्लिक स्कूल में बसंत पचंमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में आयोजित हवन यज्ञ में शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा आहूति दी गई। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर आरएसएस विभाग प्रचारक कुलदीप, नगर कार्यवाह अनिरुद्ध, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा नेता बॉबी कश्यप, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह, प्रचार प्रमुख वैभव, नगर प्रचारक आकाश, अमित, गौरव, विवेक, भाजपा नगर अध्यक्ष म...