प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- मां सरस्वती का पूजन करने के बाद शुक्रवार को स्कूलों में देश को आजाद कराने में अहम योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बच्चों के साथ शिक्षकों ने नमन किया। संगोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को नेताजी के पराक्रम की गाथा बताई गई। शहर के मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि से हुआ। स्कूल की निदेशिका अलका सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ माता की अर्चना की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। शहर के जोगपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.