अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- जिले भर में वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साहपूर्वक से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। कई जगह यज्ञोपवीत संस्कार भी हुए। नगर स्थित साई कृपाधाम में विभिन्न संस्कार हुए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार सुबह सेवेरे लोगों ने नदियों, घाट और सरोवरों में स्नान ध्यान किया। इसके बाद मंदिरों और घरों में मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान और विद्या की कामना की। घरों में बड़े बुजुर्गों ने मंदिर में जौ चढ़ाए। बुजुर्गों ने जौ के पौधों को सिरोधारण कराते समय जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया आदि आशीर्वाद दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बहन-बेटियां मायके पहुंचीं और बड़ों का आशीर्वाद लिया। कई लोगों ने बेटियों के ससुराल जाकर पकवान आदि भेंट किए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.