मां संतोषी मंदिर से चांदी का छत्र गायब, चोरी की आशंका
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड स्थित मां संतोषी मंदिर से मां के सिर पर चढ़ा चांदी का छत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं ने चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। मंदिर के श्रद्धालु शिवशरण पोरवाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंदिर में लंबे समय से करीब 200 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ा हुआ था। मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मां के सिर से छत्र गायब मिला। घटना के बाद श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी फैल गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में श्रद्धा के प्रतीक के रूप में चांदी का छत्र चढ़ाया गया था। उसके अचानक गायब होने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। सूचना मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.