मां शैलेश्वरी के पवित्र धाम पर होगें विभिन्न धार्मिक आयोजन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- पलियाकलां। आगामी आठ अगस्त से 14 अगस्त तक नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के जिला डोटी के चंदनगिरि पर्वत पर स्थित देवी मां शैलेश्वरी के पवित्र स्थान पर होने वाले विविध धार्मिक आयोजनों का आयोजन होगा। इसको लेकर नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीकुल सेवा संस्थान पर संस्था के संस्थापक श्रीकुल उपासक, श्रीपीठाधीश्वर आचार्य गोविंद माधव मिश्र के मार्गदर्शन में संस्था के पदाधिकारियों, संचालकों की एक बैठक हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल नें बताया इस अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ, जप, हवन- पूजन, रुद्राभिषेक, श्री रामचरितमानस अखंड पाठ सहित प्रतिदिन चलने वाले भंडारे आदि की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष गगन मिश्रा, महामंत्री कृष्ण कुमार गोपी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी धनेंद्र शुक्ला, अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.