बदायूं, मार्च 20 -- बिल्सी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही प्राचीन हनुमानगढ़ी, नवदुर्गा मंदिर और मां खेड़े वाली देवी मंदिर सहित सभी प्रमुख देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने फल, फूल और नारियल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुटी मंदिर और नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महिला एसआई रचना देशवाल ने पुलिस बल के साथ मंदिरों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.