ललितपुर, मार्च 19 -- जगतजननी की आराधाना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का श्रद्घालुओं ने विभिन्न देवी मंदिरों में विधि विधान के साथ पूजन और अर्चन किया। घरों में भी कलश के साथ अखण्ड ज्योति स्थापित की गयी। सुबह से लेकर देर शाम तक घंटा, घड़ियाल, शंख की गूंज वातावरण को धर्ममय बनाती रही। जगदम्बा की आराधना के पर्व नवरात्रि को लेकर भक्तों ने बीते कई दिन पहले से ही तैयारियां प्रांरभ कर दी थीं। साफ सफाई और रंगाई पुताई के बाद पुजारियों व भक्तों ने मां के मंदिरों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया। पूजन के लिए उन्होंने चुनरी, सुहाग की सामग्री, नारियल, फल, फूल, लौंग, बताशा, मिष्ठान आदि सामग्री खरीदी। इसके बाद बृहस्पतिवार को पौ फटते ही घरों में लोगों ने बड़ी श्रद्घा और उत्साह के साथ पहले पूजन स्थल को साफ सुथरा किया। फिर माता के जयकारे ल...