गोपालगंज, मार्च 19 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने मां की मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोला, तब तक होमगार्ड मैदान की ओर बनाए गए प्रवेश द्वार से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। पूरे दिन मंदिर परिसर में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी मुकेश पांडेय ने बताया कि पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण मां का नाम शैलपुत्री पड़ा। पूर्व जन्म में वे प्रजापति दक्ष की पुत्री सती थीं, जिनका विवाह भगवान शंकर से हुआ था। बाद में उन्होंने पुनर्जन्म लेकर पार्वती के...