महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज। चैत्र नवरात्र का पर्व गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। भोर से ही नगर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।नगर के दुर्गा मंदिर में भोर से श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी रही। मंदिर परिसर जय माता दी और मां शेरावाली के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति की मंगलकामना किया। मंदिर के पुजारी अवधेश पांडेय ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों तक विधिपूर्वक देवी दुर्गा की उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और नकारात्मक शक्तियों का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.