मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर जनपद में चैत्र नवरात्र का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया है। नवरात्र के प्रथम दिन जगत जननी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा वातावरण जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।नगर के गांधी कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यहां श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और चुनरी, नारियल व प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार, मां शाकुम्भरी देवी मंदिर समेत शहर के अन्य सभी सिद्धपीठों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। गांधी कॉलोनी और शाकुम्भरी देवी मंदिर में विशेष सजावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.