रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। कलश और देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही गुरुवार से नवरात्र का शुभारंभ हो गया। नवरात्रों के पहले दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां के शैलपुत्री स्वरूप की भक्तिपूर्वक अराधना की। पुराना गंज स्थित माई का थान मंदिर समेत शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पूरा शहर देवी भक्ति से सराबोर रहा। धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर घरों में कलश स्थापना की। दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा पाठ के साथ हवन पूजन कर नवरात्र पूजा का शुभारंभ किया। मिस्टन गंज स्थित शक्ति दरबार मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की आना शुरू हो गया । इस बीच लोगों ने मां के जयकारे लगाते हुए मां शेलपुत्री का पूजन अर्चन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.