गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी, संवाददाता। मां दुर्गा के भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व वासन्तिक नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के लिए देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। जिसे देखते हुए सभी प्रमुख देवी मंदिरों की फूलों व रंगीन लड़ियों से सजावट की गई है। मंदिर परिसरों को साफ सुथरा किया गया है। वहीं नवरात्र पर प्रमुख देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस व पीएसी बल के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। बुधवार को संग्रामपुर क्षेत्र के मां कालिकन धाम मंदिर पर साफ-सफाई की गई। वहीं मंदिर को फूलों व रंगीन झालरों से सजाया गया। पूजा स्थलों को गंगाजल से शुद्ध कर उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी या तांबे के कलश की स्थापना के लिए स्थान तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.