अमरोहा, मार्च 19 -- गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। घर और मंदिरों में विधि का विधान से कलश स्थापना की गई। देवी भक्तों ने उपवास रखकर माता रानी की पूजा अर्चना की। नौ दिन तक नियम संयम से रहते हुए माता रानी का ध्यान करेंगे। मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। तड़के से ही मंदिरों के आगे भक्तों की लाइन लग गई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां की आरती गाई। माता रानी से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने माता रानी को चुनरी, नारियल, पूजा की सामग्री अर्पित की। विधि विधान से पूजा ...