गंगापार, मार्च 19 -- नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। नवाबगंज क्षेत्र के नवनिर्मित एवं प्राचीन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां भगवती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार के साथ मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कुरेसर स्थित कौरेश्वरधाम गंगा तट एवं श्रृंग्वेरपुर में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में जय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.