सहरसा, मार्च 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता जिले में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया। चैती नवरात्र के पहले दिन विधि विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री देवी की पूजा अर्चना की गयी। इससे पहले विधि विधान से घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की गई। सुबह से ही श्रदालु नवरात्र को लेकर श्रदालु तैयारी में जुट गए। शारदीय नवरात्र की तरह ही अब चैती नवरात्र भी व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाती है। एक साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं। जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। राजा हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण मां दुर्गा के इस रूप का नाम शैलपु...