कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- 51 देवी शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को नई आध्यात्मिक अनुभूति देने की तैयारी है। मंदिर के दिव्य गर्भगृह के सामने छत पर आठ बाई आठ फीट का भव्य श्रीयंत्र स्थापित किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह विशाल श्रीयंत्र को विशेष ऑर्डर देकर बनारस में बनवाया गया है। इसका उद्देश्य मंदिर की दिव्यता व भव्यता बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं को श्रीयंत्र के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि श्रीयंत्र को शक्ति और साधना का प्रतीक है। सनातन परंपरा में इसे आदिशक्ति का ज्यामितीय स्वरूप माना गया है। इसके केंद्र में स्थित बिंदु परम शक्ति का प्रतीक है, जबकि त्रिकोणों की ...