कौशाम्बी, मार्च 5 -- होली के पावन पर्व पर बुधवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंडा समाज और श्रद्धालु भक्तों ने मां शीतला मंदिर को स्वच्छ जल से धुलने के बाद सुगंधित फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और चुनरियों से अलौकिक रूप से सजाया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण फूलों की खुशबू और मां के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय और महामंत्री योगेश पंडा के नेतृत्व में भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ मां शीतला के गर्भगृह को सजाया। मां की प्रतिमा का विधिवत सोलह शृंगार किया गया। चरणों में स्थित दिव्य कुंड को पवित्र जल से भरने के बाद पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से मां की पूजा और आरती संपन्न कराई गई। इसके बाद मंदिर प्रांगण में ही मां शीतला के लिए भोग तैयार कर अर्पित किया...