मिर्जापुर, मार्च 21 -- चुनार। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता का श्रृंगार दर्शन कर जीवन को धन्य किया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ब्रह्मचारिणी स्वरूप मां शीतला का दर्शन-पूजन कर प्रसाद के रूप में हलवा-पूड़ी और गुलगुला का भोग लगाया। मंदिर परिसर में लगी दुकानों से श्रद्धालु नारियल, लाची दाना, लड्डू, पेड़ा, चुनरी, अड़हुल, बेला, गेंदा, गुलाब दौना का माला-फूल लेकर लाइन में खड़े होकर गर्भगृह की ओर जाने वाले कतार में खड़े हो गए। और माता रानी का जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंचकर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। पुजारी ने श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराया। सुरक्षा व्यवस्था में मेला प्रभारी उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे। जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वादहलिय...