वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। चैत्र कृष्ण अष्टमी की तिथि पर बुधवार को काशी में बसियउरा का लोक पर्व मनाया गया। महिलाओं ने दशाश्वमेध घाट पर माता शीतला के मंदिर में विशेष रूप से बच्चों की अच्छी सेहत की कामना की। ब्रह्म मुहूर्त में ही माता के दरबार में महिलाओं की कतार लग गई थी।महिलाओं ने देवी शीतला को धार देकर ऋतु परिवर्तन की बेला में होने वाले रोगों से रक्षा की कामना भी की। माता की चौखट पर बेसन-हल्दी का ऐपन और रोली का टीका लगाया। शीतला माता को शीतल भोग अर्पित किया गया। चावल-गुड़ या चावल और गन्ने के रस को मिलाकर खीर तथा मीठी रोटी विशेष रूप से अर्पित की गई। हलुआ, पूड़ी, सब्जी, घुघरी, गुलगुला, बताशा आदि का भोग लगाया। भगवती को फूल, माला, सिंदूर, शृंगार सामग्री आदि अर्पित कर शुद्ध और सात्विक बासी भोजन का भोग लगाया गया। इसके बाद ज...