कोडरमा, मार्च 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के अड्डी बंगला रोड व देवी मंडप रोड स्थित शीतला मंदिर में रोग विनाश की देवी माता शीतला की पूजा-अर्चना और भोग चढ़ाने के लिए बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शीतला मां को शीतल प्रसाद का भोग लगाया और पूजा-अर्चना कर मिन्नतें मांगी। अन्य देवी-देवताओं की पूजा विधान से अलग हटकर शीतल मीठा चावल, बाजरे की रोटी, दाल की पुड़ी, दही की राबड़ी व दही के व्यंजन व जल पड़ीं शीतला मां की मूर्ति को अर्पित किया। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने ठंढा भोजन ग्रहण किया। व्रतियों के यहां बुधवार को दिनभर चूल्हे नहीं जले। बताया जाता है कि शीतला मां की पूजा का संबंध अध्यात्म के साथ-साथ चिकित्सा विज्ञान से है। चैत्र माह में ऋतु परिवर्तन के समय कई तरह के संक्रामक रोगों का प्रकोप होता है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.