घाटशिला, मार्च 11 -- घाटशिला। शीतला पूजा कमेटी धरमबहाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष मां शीतला की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। इस वर्ष 11 मार्च एवं 12 मार्च को पूजा की तिथि तय की गई है। 11 मार्च को स्वर्णरेखा नदी घाट से सुबह के समय श्रद्धालुओं के द्वारा नदी घाट से पैदल मां के मंदिर धरमबहाल घट को ढोल नगाड़े के साथ विधि विधान से कलश लाया जाएगा। उसके बाद पूजा अर्चना प्रारंभ होगी। इसके लिए मंदिर कमेटी पूरी तैयारी पूरी कर ली है। मां शीतला मां के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। हजारों भक्त मां शीतला की पूजा के लिए सालों भर इंतजार करते हैं। संध्या के समय प्रसाद का वितरण भ‌व्य तरिके से किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...