गंगापार, मार्च 19 -- विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामनगर स्थित मां शीतला का वार्षिक श्रृंगार पूजन उत्सव एवं जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार सप्तमी को रात 8 बजे होगा। श्रृंगार पूजन उत्सव में शानदार जवाबी कीर्तन का भी आयोजन है। जवाबी कीर्तन में कानपुर की कीर्तन कलाकार क्रांतिमाला एवं प्रयागराज के रणजीत राज के बीच शानदार मुकाबला होगा। मां शीतला समिति के अध्यक्ष उमाशंकर पंडा तथा मोतीलाल पाल ने सभी श्रद्धालुओं,दर्शनार्थियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मां शीतला की मनमोहक झांकी का दर्शन, पूजन करें और जवाबी कीर्तन का आनंद उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.